Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

सुचना

: टनकपुर: किसान की बेटी ने मेहनत के दम पर पाई बड़ी सफलता नेशनल ऑस्ट्रेलियन बैंक में मिला 11 लाख का पैकेज

रिपोर्ट/ आबिद सिद्दीकी

टनकपुर/ नगर क्षेत्र के ज्ञानखेड़ा निवासी परिवहन निगम से सेवा निवृत्त उमेश चंद्र भट्ट के पुत्र कैलाश चंद्र भट्ट की पुत्री रिया भट्ट ने अपनी कड़ी मेहनत व लगन से सफलता का परचम लहराया है. उसने अपने दृढ़ संकल्प से इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रतिभा का हुनर दिखाया है। कल रविवार 18 मई को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून में रिया भट्ट को ₹25000 का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

रिया की नर्सरी से 5वीं कक्षा तक की पढ़ाई टनकपुर नगर क्षेत्र के होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने कक्षा 6 से इंटर तक की पढ़ाई सेंट फ्रांसिस स्कूल टनकपुर से की। इसके उपरांत आगे की पढ़ाई के लिए देहरादून चली गईं, जहां ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से बीटेक कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई शुरू की. अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के कारण यूनिवर्सिटी से ही इनका कैंपस सेलेक्शन हुआ. वर्तमान में उनका प्लेसमेंट एन. ए. बी. ग्लोबल इन्नोवेशन सेंटर गुरुग्राम में सालाना 11 लाख के पैकेज पर हुआ है. रिया की इस उपलब्धि से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है. रिया ने अपने क्षेत्र के लिए एक मिशाल कायम की है और अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हैं. रिया के पिता कैलाश चंद्र भट्ट पेशे से किसान हैं तो वही मां हंसा भट्ट ग्रहणी है। परिवार के सभी सदस्य रिया की इस सफलता से काफी खुश हैं. क्षेत्र के गणमान्य एवं अन्य सभी लोगों ने रिया के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है

Tags :

जरूरी खबरें