Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

वसूला ₹7,500 जुर्माना

पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप

अतिकुर रहमान ने उठाई पांच सूत्रीय मांग

सुचना

खटीमा रेंज के सालवनी जंगल में लापता मजदूर का शव मिलने से सनसनी, : आत्महत्या की आशंका

Abid Hussain

Sat, Oct 24, 2026


खटीमा रेंज के सालवनी जंगल में लापता मजदूर का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंका

18 अक्टूबर से लापता था टनकपुर निवासी वेदपाल, घटनास्थल से सल्फास की डिब्बी मिलने की बात; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

टनकपुर। खटीमा रेंज के सालवनी जंगल में शनिवार को टनकपुर की बंगाली कॉलोनी निवासी एक मजदूर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान वेदपाल (45) पुत्र सोहनलाल के रूप में हुई है। वह बीते 18 अक्टूबर से लापता था। शव के पास सल्फास की डिब्बी मिलने की जानकारी सामने आई है। इस आधार पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

मामले की जांच के लिए हल्द्वानी से फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों की भी जांच की। शव पुरानी अवस्था में होने के कारण मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

बताया गया कि वेदपाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। शव मिलने की सूचना से परिवार में शोक का माहौल है।

कोतवाल चेतन सिंह रावत के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या की आशंका से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही होगी।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें