Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

उत्तराखंड के आयुर्वेद चिकित्सकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, FAIPU : फेलोशिप से बढ़ा प्रदेश का गौरव

Abid Hussain

Sun, Dec 28, 2025

उत्तराखंड के आयुर्वेद चिकित्सकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, FAIPU फेलोशिप से बढ़ा प्रदेश का गौरव

देहरादून। आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्तराखंड को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। एसोसिएशन ऑफ इंडियन प्राइवेट यूनिवर्सिटीज (AIPU), गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) द्वारा आयुर्वेद विभाग, उत्तराखंड के दो वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सा अधिकारियों डॉ० प्रो० डी० सी० पसबोला और डॉ० अजय चमोला को प्रतिष्ठित “फेलोशिप इन आयुर्वेद (FAIPU)” उपाधि से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान दोनों चिकित्सकों को आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, दीर्घ अनुभव और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। AIPU के इस फेलोशिप कार्यक्रम का संचालन डाइरेक्टर (फेलोशिप अफेयर्स) डॉ० सी० वेणुगोपाल राव एवं चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ० नवीन अमन्ना के नेतृत्व में किया गया।

इसी क्रम में AIPU द्वारा डॉ० अंकिता नौटियाल को आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए “मेंबरशिप ऑफ नेशनल एसोसिएशन ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन (MNAAM)” से सम्मानित किया गया।

इस सम्मान से न केवल संबंधित चिकित्सकों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि उत्तराखंड में आयुर्वेद चिकित्सा की साख भी राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई है। इस उपलब्धि पर सभी सम्मानित आयुर्वेद चिकित्सकों को उनके परिजनों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों द्वारा हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

यह सम्मान आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें