Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

चम्पावत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 13.10 ग्राम स्मैक के साथ तीन : तस्कर दबोचे, पुलिस की मुस्तैदी की हो रही सराहना

Abid Hussain

Sat, Mar 7, 2026

■■ भजनपुर, बनबसा और सैलानी गोठ के तीन युवक 13.10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

■■ ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसओजी टीम की बड़ी सफलता, दो मोटरसाइकिल व अन्य सामान भी बरामद

चम्पावत।जनपद चम्पावत में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी और तत्परता की जमकर सराहना हो रही है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल नेतृत्व में जिले में नशे के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। उनके निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों और एसओजी टीम को नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 6 मार्च 2026 को क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा के नेतृत्व में एसओजी टीम ने बनबसा थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हुड्डी नदी जंगल जगबूड़ा पुल के पास संदिग्धों की जांच के दौरान तीन अभियुक्तों को 13.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में अमन चन्द (25 वर्ष) निवासी ग्राम भजनपुर बनबसा, विपिन आर्या (25 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 7 बनबसा, तथा दिनेश चन्द (55 वर्ष) निवासी सैलानी गोठ टनकपुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अमन चन्द के पास से 4.75 ग्राम, विपिन आर्या के पास से 4.83 ग्राम और दिनेश चन्द के पास से 3.52 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह स्मैक अजय उर्फ अंकित निवासी नानकमत्ता, जिला ऊधमसिंह नगर से खरीदकर लाए थे। तीनों आरोपी स्वयं भी स्मैक के आदी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, सिल्वर पेपर, लाइटर, दस रुपये के नोट और नशा करने के उपकरण भी बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना बनबसा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस सफल कार्रवाई में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट सहित हेड कांस्टेबल मतलूब खान, कांस्टेबल उमेश राज, ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार, राजकुमार तथा सर्विलांस कांस्टेबल नासिर की अहम भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाने के लिए आम जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। यदि कहीं भी नशे से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत 112 या नजदीकी थाना/चौकी को सूचना दें।

नशे के खिलाफ चम्पावत पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि जनपद में नशा तस्करों के लिए अब कोई जगह नहीं है।

Tags :

चंपावत पुलिस की कार्रवाई

जरूरी खबरें