Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

बीएलओ और शिक्षकों के सहयोग से मनिहारगोठ में सुचारू रूप से चल रहा : एसआईआर अभियान।

Abid Hussain

Sat, Jun 13, 2026

मनिहारगोठ में सुचारू रूप से चल रहा एसआईआर फॉर्म भरने का कार्य

मनिहारगोठ। ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत फॉर्म भरने का कार्य सामान्य एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य में बीएलओ रजिया खातून, रशीदा खातून, नुसरत जहां एवं खुशबू सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं।

बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित किया जा रहा है तथा आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के साथ फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। ग्रामीणों से भी इस कार्य में सहयोग करने की अपील की जा रही है, जिससे सभी पात्र व्यक्तियों का विवरण समय पर दर्ज किया जा सके।

इस अभियान में राज्य स्तरीय शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक जहीर अब्बास भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वे लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ फॉर्म भरने की प्रक्रिया को सरल बनाने में सहयोग कर रहे हैं, जिससे कार्य को गति मिल रही है।

स्थानीय लोगों ने बीएलओ एवं सहयोगी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए जा रहे कार्य से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में मदद मिल रही है। प्रशासन को उम्मीद है कि जनसहयोग के बल पर यह कार्य निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया जाएगा।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें