Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

समान नागरिक संहिता पंजीकरण अभियान में उत्कृष्ट योगदान, ग्राम प्रधान : शहाना खातून सम्मानित

Abid Hussain

Tue, Jan 27, 2026

समान नागरिक संहिता पंजीकरण अभियान में उत्कृष्ट योगदान, ग्राम प्रधान शहाना खातून सम्मानित

चम्पावत। समानता द्वारा समरसता के उद्देश्य से उत्तराखण्ड शासन द्वारा लागू समान नागरिक संहिता (आराखण्ड–2024) के अंतर्गत चलाए जा रहे पंजीकरण अभियान को सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने पर ग्राम प्रधान शहाना खातून को समान नागरिक संहिता दिवस–2026 के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

ग्राम मनिहारगोठ, विकासखंड—चम्पावत में समान नागरिक संहिता की अवधारणा को जन-जन तक पहुँचाने, पंजीकरण को गति देने तथा ग्रामीणों को जागरूक करने में शहाना खातून द्वारा किए गए कार्यों को प्रशासन ने सराहनीय और अनुकरणीय बताया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अभियान की सफलता में स्थानीय नेतृत्व की सक्रियता निर्णायक रही है।

प्रशस्ति पत्र पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती के हस्ताक्षर हैं। प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार जिम्मेदारीपूर्ण और प्रभावी कार्य करते हुए जनहित में योगदान जारी रहेगा।

Tags :

मेहनत का मिला इनाम

जरूरी खबरें