Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी खबर: सामग्री वितरण अब 18 फरवरी को : देखें विशेष खबर

Abid Hussain

Mon, Feb 16, 2026

टनकपुर/ उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए प्रस्तावित सामग्री वितरण कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन किया गया है।

पूर्व निर्धारित तिथि 17 फरवरी 2026 के स्थान पर अब यह कार्यक्रम 18 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। उक्त जानकारी श्रम विभाग के सहायक अधिकारी निगम यादव ने दी है।

 ■कार्यक्रम का स्थान:

चम्पावत सरस कार्बेट महोत्सव स्थल,

निकट केंद्रीय जल आयोग, टनकपुर

 क्या है महत्वपूर्ण?

यह कार्यक्रम विशेष रूप से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

अपरिहार्य कारणों से तिथि में बदलाव किया गया है।

सभी श्रमिकों से संशोधित तिथि के अनुसार निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

श्रम विभाग ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में श्रमिक कार्यक्रम में पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं।

 यह पहल निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सुविधा के लिए की जा रही है, जिससे उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें