Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

मनिहारगोठ मे जर्जर विद्युत पोल बना हादसे का कारण, ग्रामीणों में दहशत : SDO बोले—शीघ्र बदला जाएगा विद्युत पोल

Abid Hussain

Fri, Jan 23, 2026

टनकपुर/मनिहारगोठ। मनिहारगोठ क्षेत्र में राशन विक्रेता मानी चंद के समीप गली के भीतर लगा विद्युत पोल अत्यधिक जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। पोल के कमजोर होने से स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

पूर्व उपप्रधान नजीर हुसैन ने बताया कि उक्त मार्ग से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का प्रतिदिन आवागमन होता है। साथ ही आसपास के बच्चे खेल के लिए भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में जर्जर विद्युत पोल किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकता है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि संभावित दुर्घटना से पहले पुराने पोल को हटाकर नया पोल लगाया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

इस संबंध में उपखंड अधिकारी मयंक भट्ट ने पत्रकारों को बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है और शीघ्र ही जर्जर पोल को बदलने की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें