Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

बसंत पंचमी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पुत्र प्रभाकर का कर्णवेध : संस्कार वैदिक विधि-विधान से संपन्न

Abid Hussain

Sun, Jan 25, 2026

देहरादून।बसंत पंचमी के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के छोटे पुत्र प्रभाकर का कर्णवेध संस्कार पारंपरिक वैदिक विधि-विधान के साथ श्रद्धा एवं शांति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिवारजनों, निकट संबंधियों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संस्कार पूर्ण कराया गया।

कर्णवेध संस्कार सनातन परंपरा में सोलह संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है, जो केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना से भी जुड़ा हुआ है। यह संस्कार नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की जड़ों से जोड़ने का कार्य करता है।

इस शुभ अवसर पर उपस्थित जनों ने प्रभाकर के दीर्घायु, मंगलमय एवं यशस्वी जीवन की कामना की। बसंत पंचमी जैसे ज्ञान, विद्या और संस्कारों के पर्व पर यह आयोजन भारतीय परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन का जीवंत उदाहरण बना।

Tags :

यादगार पल

जरूरी खबरें