Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

नगीना क्षेत्र के गांव मंझेड़ा शकरू में खुशियों की दस्तक, पंचायत सहायक : समरीन जहां ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म

Abid Hussain

Mon, Jan 26, 2026


■नगीना क्षेत्र के गांव मंझेड़ा शकरू में खुशियों की दस्तक, पंचायत सहायक समरीन जहां ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म

नगीना / जनपद बिजनौर के नगीना क्षेत्र अंतर्गत गांव मंझेड़ा शकरू में खुशी का माहौल है। गांव निवासी पंचायत सहायक समरीन जहां ने दो दिन पूर्व एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

नवजात बच्ची के जन्म की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और गांव वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है और घर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

बताया गया कि समरीन जहां, गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री नसरीन बानो की पुत्री हैं। नसरीन बानो सहित पूरे परिवार ने ईश्वर का शुक्र अदा करते हुए बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की दुआ की है।

गांव के लोगों ने नवजात के आगमन को परिवार के लिए खुशियों का पैगाम बताते हुए मां-बेटी के अच्छे स्वास्थ्य की दुआ की है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें