तल्ली छीनीगोठ मे बरसाती नाले को न पाटने की एसडीएम से लगाई गुहार : ग्रामीण शंकर गहतोडी ने एसडीएम को दिया ज्ञापन, खतरे की जताई आशंका
टनकपुर/ ग्राम पंचायत छीनीगोठ निवासी शंकर गहतोडी ने उप जिलाधिकारी आकाश जोशी को ज्ञापन दिया है। एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने बरसाती नाले में चल रहे कार्य को रुकवाए जाने की मांग की है।
प्राप्त समाचार के अनुसार गुरुवार को एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीण शंकर गहतोडी ने बताया कि छीनीगोठ तल्ली मे बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले को आरबीएम डालकर पाटने का कार्य किया जा रहा है। बताया कि यह नाला हड्डी नदी में गिरता है। नाला पाट दिए जाने से घर में पानी घुसने की प्रबल संभावना जताई है।
कहा की यह गांव के बरसाती पानी का एकमात्र निकासी नाला है। जिसे पाटना उचित नहीं है। बरसात के मौसम में इसी नाले से होकर पानी बहता है। यह मोतीराम टकवाल के घर से होते हुए हुडी नदी में गिरता है। यदि इस नाले को पाट दिया गया तो इसका पूरा पानी गांव में समा जाएगा। जिससे समूचे गांव के डूबने की प्रबल संभावना है। शिकायतकर्ता शंकर गहतोडी ने बताया कि उसका घर मुख्य मार्ग पर है। नाले के समीप प्रार्थी की जमीन भी है। इस नाले में आरबीएम डालने से प्रार्थी का मकान खतरे की जद में आने की संभावना बनी हुई है। इस संबंध में ग्रामीण द्वारा बताया गया कि कुछ एक लोगों ने मकान आगे बढ़ाकर बनाने से पहले ही इसको तंग कर दिया है इस नाले पर अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है।
इस संबंध में उन्होंने एसडीएम से आरबीएम से नाला पाटने पर रोक लगाए जाने की पुरजोर मांग की है। ग्रामीण की शिकायत पर एसडीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सिंचाई विभाग के एई को स्थलीय निरीक्षण कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं।
Tags :