साइबर सेल टनकपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगो में मचा हड़कपं : साईबर ठगी के शिकार 26 लोगों के खातों में शत-शत करवाए रुपए वापस
■■ साईबर सैल टनकपुर की त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए 26 व्यक्तियों के खातों में वापस करायी गयी 12,60,755/- रू0 की शतप्रतिशत धनराशि ।
टनकपुर/ आज के दौर में जैसे-जैसे ऑनलाइन डिजिटल के चलते लोगों को भी सुविधा मिली है। वैसे ही अपराध के मामले भी आए दिन प्रकाश में आ रहे हैं। इस बीच कई लोग साइबर ठगी के शिकार भी हुए हैं। जनपद चंपावत की बात करें तो इधर 6 महीने में 26 व्यक्ति साइबर क्राइम के शिकार हुए हैं। लेकिन चंपावत पुलिस की सजगता के चलते ठगी के शिकार हुए लोगों को शत प्रतिशत राशि वापस कराई गई है। इधर राशि वापस मिलने से साइबर क्राइम के ठगी लोगों ने जनपद चंपावत पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए राहत की सांस ली है। आपको बता दें साइबर क्राइम के मामले में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत /टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में विभिन्न माध्यमों से ऑनलाईन ठगी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पीडित व्यक्तियों की धनराशि को वापस कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।
उक्त के क्रम में विगत दिनों जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर , बनवसा क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात साईबर ठगो द्वारा ऑनलाईन ठगी की गयी । जिसकी सूचना आवेदक द्वारा जनपद साईबर सैल को दी गयी । साईबर सैल चम्पावत द्वारा सूचना मिलते ही आवेदकों से लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त कर सम्बन्धित यूपीआई तथा बैक नोडल से सम्पर्क कर आवेदकों के खातो से निकाली गयी धनराशि 12,60,755/- रू0 को विधिक कार्यवाही कर आवेदको के खातो में वापस करा दिए गए हैं । पुलिस टीम में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक तेज कुमार हेड कांस्टेबल बिहारी लाल रितेश बोहरा आदि शामिल रहे।
■■ जनपद चंपावत पुलिस ने की लोगों से अपील
सभी से निवेदन है कि मोबाइल एक ऐसा डिवाइस है जो हमेशा आपके साथ रहता है। दिखने में यह डिवाइस छोटा है, लेकिन बड़ा महत्वपूर्ण है। अधिकतर साइबर क्राइम इसी डिवाइस के माध्यम से हो रहे हैं। इसके लिए सभी को सतर्क एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। वर्तमान में साइबर सुरक्षा बड़ी चुनौती है, इससे होने वाले क्राइम का खतरा 24 घंटे बना रहता है। साइबर क्राइम से बचने के लिए मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता है। कोई भी पोस्ट पर एकदम से विश्वास नहीं करें। जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें। साइबर सुरक्षा एक ही मंत्र है वह है जागरूकता। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, साईबर सैल चम्पावत 8476055260 तथा https://cybercrime.gov.in पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
Tags :