Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

खटीमा में डॉ. शैलजा पांडेय को “चिकित्सक सम्मान 2025” से किया गया : सम्मानित

Abid Hussain

Mon, Jan 5, 2026

खटीमा // राष्ट्रीय मासिक स्वास्थ्य पत्रिका हेल्थ मास्टर की नौवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित भव्य सम्मान समारोह में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों को “चिकित्सक सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में डॉ. शैलजा पांडेय को स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उत्कृष्ट, समर्पित एवं सराहनीय योगदान के लिए सम्मान चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।डॉ शैलजा पांडे

समारोह के दौरान चयनित अन्य चिकित्साकर्मियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में निःस्वार्थ सेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं जन-स्वास्थ्य के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने वाले चिकित्सकों के योगदान को सार्वजनिक मंच पर सम्मान देना रहा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक समाज की रीढ़ होते हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी मानव सेवा को सर्वोपरि रखते हुए जन-स्वास्थ्य की रक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। हेल्थ मास्टर पत्रिका द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह न केवल चिकित्सकों के मनोबल को बढ़ाने वाला है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में भी एक सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सम्मानित चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags :

मेहनत का मिला इनाम

जरूरी खबरें