Wed 01 Jul 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

सीएम की विधानसभा में जिला प्रशासन की तत्परता से पीड़ित परिवार को मिली : राहत, लोगों ने जताया आभार

Abid Hussain

Fri, Apr 24, 2026

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन की जितनी भी सराहना की जाए, कम है। ताजा मामला ग्राम पंचायत  मनिहारगोठ का है, जहां गुरुवार को एक गरीब परिवार की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लगने से घर में रखा समस्त सामान जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा जिलाधिकारी मनीष कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही डीएम ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए राहत कार्य शुरू कराया। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई, साथ ही तहसीलदार मोहिउद्दीन एवं लेखपाल सुनील बुराठी के द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में नगद राशि की भी व्यवस्था की गई।

जिला प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है। वहीं, ग्राम सभा के लोगों ने प्रशासन के इस मानवीय और संवेदनशील रवैये की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी प्रशासन इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करता रहेगा। जिला प्रशासन की इस मानवीय पहल के लिए मस्जिद कमेटी के सदर कदीर हुसैन, पूर्व सदर शाफिकुर रहमान, प्रदेश मंत्री अमजद हुसैन, पत्रकार आबिद सिद्दीकी, ग्राम प्रधान शहाना खातून, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद यामीन, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मुवशशिर अली सहित कई गणमान्य लोगों ने जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें