Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: पुलिस कांस्टेबल प्रशांत ने जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर किया मुख्यमंत्री धामी की विधानसभा का नाम रोशन,

टनकपुर/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर ग्राम पंचायत ज्ञानखेड़ा निवासी पुलिस कांस्टेबल प्रशांत मोनी ने रजत पदक जीत का क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार असम पुलिस की तरफ से आयोजित की गई नौवीं ऑल इंडिया पुलिस जूडो कलस्टर 2024 प्रतियोगिता में पुलिस कांस्टेबल प्रशांत मौनी ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर मेडल जीता है। प्रशांत के बड़े भाई धीरज मौनी जो के पिथौरागढ़ सहकारी बैंक टनकपुर में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि मेडल जीतने के बाद पुलिस प्रशासन की तरफ से भी उनके छोटे भाई प्रशांत को सम्मानित किया गया।  वहीं इससे पूर्व देहरादून में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियन प्रतियोगिता में भी वह रजत पदक जीत चुके हैं। प्रशांत मौनी के द्वारा मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने पर ग्राम प्रधान आयशा खातून, प्रधान प्रतिनिधि जमीर अहमद, तपन गढकोटी, हरिओम सेठी, अशोक पाल, दरबान सिंह,  नवल किशोर तिवारी, भरत मौनी, एडवोकेट विजय चंद, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर देवी दत्त जोशी, पुष्कर मौनी, सहित तमाम सामाजिक लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Tags :

जरूरी खबरें