Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

CM की विधानसभा चंपावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर मे : पीएलबी मित्रों ने जेनेरिक दवावों के संदर्भ में स्थानीय लोगों को किया जागरूक

Abid Hussain

Tue, Jun 24, 2025


टनकपुर/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के दिशा निर्देशानुसार साक्षरता एवं विधिक जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जेनेरिक दवाए _(प्रभावी,किफायती और आवश्यक) विषय के अंतर्गत एक शिविर आयोजित कर स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में पीएलवी मित्र अर्जुन सिंह ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि जेनेरिक दवाई अधिकतम सरकारी हॉस्पिटल में स्थित जन औषधि केंद्र में उपलब्ध है जो बाजार की तुलना में अधिक सस्ती हे ,इनका उद्देश्य लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली किफायती ,सस्ती ओर जेनेरिक दवाई उपलब्ध कराना है।

पीएलबी शमशाद बानो द्वारा बताया गया कि जन औषधि केंद्र _प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना(पीएमबीजेपी)के तहत संचालित होते हे ,ओर भारत सरकार द्वारा अधिकतम सरकारी हॉस्पिटल में इसकी सुविधा उपलब्ध है। साथ ही मरीज और उनके परिजनो को जेनेरिक दवाई का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जेनेरिक दवाइयाँ मूल दवाइयों की तरह ही काम करती हैं। उनमें मूल ब्रांड के समान ही सक्रिय तत्व होते हैं। हालाँकि, वे अलग-अलग नामों से जानी जाती हैं।

पीएलवी इजहार अली द्वारा जानकारी दी गई कि भारतीय चिकित्सा परिषद(पेशेवर आचरण,शिष्टाचार ओर नैतिकता)विनिमय 2002 ओर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम,2019 के तहत जेनेरिक दवाई से संबंधित कानून बनाए गए है।

पीएलवी बिजेंद्र अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ब्रांडेड कंपनियों की दवाई की तरह जेनेरिक दवाई भी उतनी ही लाभकारी ओर विश्वसनीय है,ओर यह FDA द्वारा अनुमोदित है,दूसरे जेनेरिक दवाई की पब्लिसिटी, मार्केटिग न होकर यह सीधे मेन्यूफेक्चरिंग होती है। इसलिए  मार्केट वेल्यू से बहुत ज्यादा सस्ती दर पर उपलब्ध होती है

प्री बोनो पीएलबी सुनीता टमटा द्वारा बताया गया कि यदि आपको एलर्जी संबंधित कोई रोग है तो जेनेरिक दवाई लेते समय यह जांच कर ले कि की उसमें ऐसे तत्व तो नहीं है। जिसके चलते एलर्जी रोग को बढ़ावा मिले। जागरूकता शिविर के दौरान पीएलवी मित्र बिजेंद्र अग्रवाल,  अर्जुन सिंह,  इजहार अली,  शमशाद बानो,  सुनीता टम्टा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 

Tags :

जरूरी खबरें