Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

टनकपुर नगर पालिका सभागार में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस : लोगों को किया गया जागरूक

Abid Hussain

Sat, May 31, 2025

टनकपुर/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के दिशा निर्देशानुसार साक्षरता एवं विधिक जागरूकता अभियान के तहत नगर पालिका सभागार टनकपुर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस अभियान को मनाया गया जिसमें एनजीओ  अपार संस्था, रीड्स , जीबी पंत फाउंडेशन, पर्यावरण संरक्षण समिति, जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, नगर पालिका जिला अधिशासी अधिकारी एवं समस्त सभासद, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला विधिक चंपावत के पेनल लॉयर, सामाजिक संस्था से जुड़े सामाजिक एवं बुद्धिजीवी वर्ग, व्यापारी, महिला,एवं प्री बोनो पीएलवी ने उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष  हर्षवर्धन सिंह रावत,व संचालन पीएलवी अर्जुन सिंह  ओर विजेंद्र अग्रवाल  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम विश्व तंबाकू निषेध दिवस अभियान के तहत नगर पालिका सभागार में एक वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष श्री हर्षवर्धन सिंह रावत जी द्वारा उपस्थित सभी लोगों को तंबाकू एवं नशे के खिलाफ जागरूक किया,वही सभी लोगों को नशा न करने एवं इसका विरोध करने की शपथ दिलवाई

पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर  रवि जोशी ने लोगों को नशे से  दूर रहने एवं अराजकता की स्थिति में दण्ड स्वरूप चालानी कार्रवाई के संदर्भ में जानकारी दी

स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा अधिकारी घनश्याम तिवारी द्वारा तंबाकू उपयोग के दुष्परिणाम ओर उससे होने वाली बीमारी से लोगों को जागरूक किया

जीबी पंत फाउंडेशन के नवीन चंद पंत द्वारा तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष  नवल किशोर तिवारी द्वारा विश्व तंबाकू  निषेध दिवस कार्यक्रम के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत का आभार जताया और विभिन्न प्रकार के नशे से हो रही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के संदर्भ में जानकारी से अवगत कराया

पेनल लॉयर एडवोकेट  सुनीता भट्ट  ने बताया कि अधिनियम 2003 ओर अधिनियम 2015 के तहत नशे की लत इंसान को किस प्रकार खोखला कर रही है,सरकार द्वारा इसके रोकथाम एवं सजा की जानकारी दी।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी   भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने लोगो को नशा न करने एवं कार्यक्रम के आयोजन के लिए समस्त पीएलबी मित्रों  को बधाई दी

पीएलबी मित्र शमशाद बानो ने तंबाकू दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ जीवन का पहला कदम है तंबाकू से दूर रहना, स्वच्छ सांस ले पर्यावरण के अनुकूल जीवन जिए, आज ही तंबाकू छोड़ें। पीएलवी महिला मित्र सोनी सिंह ने  तंबाकू दिवस पर अपने विचार व्यक्त कर  नशे ने बच्चों ,युवाओं को अपने दायरे में किस प्रकार जकडा है इस संदर्भ में जानकारी दी

अपार संस्था की काउंसलर शांति विष्ट ने बताया कि किस प्रकार महिलाएं भी नशे की गिरफ्त में आ रही हे जानकारी दी

पीएलवी बिजेंद्र अग्रवाल द्वारा बताया गया कि भारत विश्व के 100 से अधिक देशों में तंबाकू का निर्यात करके 4173 करोड़ रुपए तंबाकू से एवं 1830 रुपए सिगरेट के प्रतिवर्ष विदेशी मुद्रा अर्जित करता है ,साथ ही यह भी बताया कि भारत की 28 %जनता तंबाकू,खैनी,गुटखा की शिकार हे,क्या यही हे हमारी पहचान ,इतने सख्त कानून के बाद भी तंबाकू का उत्पादन ओर उपयोग कम नहीं हुआ

कार्यक्रम को सफल बनाने में राधिका अधिकारी,इजहार अली,हरीश गौड ,बबीता पुनेठा,सोनी सिंह,अजय गुरूरानी,दीपा देवी पूजा जी, बिजेंद्र अग्रवाल,अर्चना लोहनी, शमशाद बानो ,किरन गहतोड़ी,प्रकाश आर्य,ऋतु महर,हरिप्रिया जोशी,रीता कनोजिया,सोनी जहां, प्रियंका पचोली उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें