Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

CISF असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार से मिले बीएससी छात्र : मोहम्मद कैफ, मिला सफलता का मंत्र

Abid Hussain

Fri, Jan 2, 2026

बनबसा/ राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के बीएससी छात्र मोहम्मद कैफ ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के असिस्टेंट कमांडेंट श्री राजेश कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान असिस्टेंट कमांडेंट श्री राजेश कुमार ने मोहम्मद कैफ को सीआईएसएफ सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर विकल्पों और अनुशासित जीवनशैली से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों से रूबरू कराया।

श्री राजेश कुमार ने छात्र को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायी टिप्स देते हुए कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हो तो मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। उन्होंने पढ़ाई में मन लगाकर निरंतर अभ्यास करने, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने मोहम्मद कैफ के उत्साह और जिज्ञासा की सराहना करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

वहीं मोहम्मद कैफ ने असिस्टेंट कमांडेंट द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और प्रेरणादायी सुझावों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात से उन्हें न केवल नई दिशा मिली है, बल्कि आगे कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा भी प्राप्त हुई है।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें