Fri 28 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

बिना PUC सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जिला पूर्ति : अधिकारी चंपावत

Abid Hussain

Mon, Mar 9, 2026

टनकपुर/चम्पावत:जनपद चम्पावत में अब बिना वैध Pollution Under Control (PUC) Certificate के वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी चम्पावत की ओर से जनहित में सूचना जारी की गई है।

जारी सूचना के अनुसार उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं नियंत्रण बोर्ड, देहरादून के पत्र संख्या UKPCB/HO/GEN-448-REG/260 दिनांक 03 फरवरी 2026 के क्रम में जनपद चम्पावत के सभी पेट्रोल एवं डीजल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि जिन वाहनों के पास वैध PUC प्रमाण पत्र नहीं है, उन्हें किसी भी प्रकार का ईंधन उपलब्ध न कराया जाए।

जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों का वैध PUC सर्टिफिकेट बनवाकर ही पेट्रोल-डीजल प्राप्त करें। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

विभाग ने यह सूचना जनहित में जारी करते हुए वाहन स्वामियों से नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें