चेयरमैन विपिन कुमार की अध्यक्षता एवं भूपेंद्र प्रकाश जोशी के संचालन मे : आयोजित नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावो को मिली हरी झंडी
टनकपुर/ ( आबिद सिद्दीकी) नगर पालिका परिषद टनकपुर की बैठक पालिका सभागार में जोशो खरोस के साथ संपन्न हुई। जिसमें निर्माण कार्य व साफ सफाई सहित तीन दर्जन से अधिक प्रसतावो को हरी झंडी मिलने पर पालिका के सभासद भी गदगद दिखाई दिए।
जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रातः 11:00 बजे पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के संचालन में बोर्ड बैठक संपन्न हुई। जिसमें कई प्रस्ताव को सर्वसम्मति से हरी झंडी दी गई। बैठक में पालिका के सभी सभासदों ने अपने अपने वार्ड मे होने वाले कार्यों के संदर्भ में प्रमुखता के साथ मांग की जिसके अंतर्गत होने वाले कार्यों में नेहरू पार्क का जीणोद्वार, नगर क्षेत्र के क्षतिग्रस्त मार्गों का सुधारीकरण कार्य, नए मार्ग निर्माण किए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ। इसके अलावा नगर क्षेत्र के सभी 11 वार्डों में स्ट्रीट लाइटो की व्यवस्था सुचारु किये जाने, क्षेत्र में सफाई अभियान चलाने, नालियों की सफाई कराकर कीटनाशक का छिड़काव करने, वार्डों में फॉगिंग कराने पर सहमति प्रदान की गई। टृचिंग ग्राउंड के लिए डीपीआर स्वीकृत करने, वार्ड संख्या तीन बंगाली कॉलोनी की भूमि के हस्तांतरण संबंधित कार्रवाई किए जाने पर सहमति दी गई। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत पालिका कार्यालय के जिणोद्वार के प्रस्ताव पर सर्व सहमति जताई गई। इसके अलावा वार्ड संख्या 5 में निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी के लिए दो मंजिला कम्युनिटी हाल का निर्माण कराया जाएगा। बोर्ड बैठक में कुल तीन दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित किए गए। पालिका बोर्ड की बैठक में पालिका की आय बढ़ाने पर गहन विचार किया गया। बैठक में सभासद हसीब अहमद, दिनेश कुमार सक्सेना, दिलदार अली, वकील अंसारी, वर्षा शर्मा, सव्वया वाल्मीकि, चर्चित शर्मा, आशा भट्ट, बबीता वर्मा, शैलेंद्र कुमार, सविता बिष्ट, पालिका जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, वरिष्ठ सहायक विनोद चंद्र बिष्ट, वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद, प्रिया बिष्ट सहित पालिका कर्मी मौजूद रहे।
Tags :