मुख्यमंत्री की विधानसभा टनकपुर में : रेलवे के नोटिस से पल भर में चकनाचूर हो गए लोगों के सपने, सीएम से लगाई न्याय की गुहार भेजा ज्ञापन
टनकपुर/ (आबिद सिद्दीकी) रेलवे विभाग द्वारा नोटिस चस्पा किए जाने से वर्षों से काबिज स्थानीय लोगों ने रेलवे की कार्यवाही का विरोध जताकर सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने रेलवे विभाग के इस नोटिस का संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
बता दे रेलवे की भूमि पर वर्षों से काबिज लोगों ने सभासद दिलदार अली व वकील अंसारी के नेतृत्व में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी व मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है। समस्या से पीड़ित लोगों का कहना है कि रेलवे विभाग द्वारा नोटिस चस्पा करने से उनकी रोजी-रोटी व आशियाना छिन जाने वे सभी बेघर हो जाएंगे। व्यापारी दुकानदारों का कहना है कि हम सभी नगर पालिका परिषद के किराएदार हैं। वर्षों से नगर पालिका को नियमित रूप से किराए देते आ रहे हैं। रेलवे प्रशासन के नोटिस मे न तो हस्ताक्षर है न हीं मोहर है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस नोटिस का संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञात रहे कि गत दिवस रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे की भूमि में काबिज लोगों के मकान एवं दुकानों में नोटिस चस्पा कर 7 दिनों में खाली करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सिंह नेगी, संगीता शर्मा, हिम्मत सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह सुरेश चंद्र पंत, मोहम्मद मियां आदि शामिल थे।
Tags :