Wed 26 Aug 2026

ब्रेकिंग

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

सुचना

2.565 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन के साथ टनकपुर पावर स्टेशन ने : बनाया नया कीर्तिमान

Abid Hussain

Sat, Jul 25, 2026

टनकपुर । एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन ने लगातार दूसरे दिन सर्वाधिक दैनिक विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित कर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया है। स्टेशन ने 24 जुलाई 2026 को 2.565 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर एक दिन पहले 23 जुलाई को बने 2.558 मिलियन यूनिट के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। कमीशनिंग के बाद यह अब तक का सर्वाधिक दैनिक उत्पादन है।

इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि एनएचपीसी का टनकपुर पावर स्टेशन आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और कर्मचारियों की समर्पित कार्यशैली के दम पर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है।

टनकपुर पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम के समर्पण, कठिन परिश्रम और कुशल संचालन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी टीम इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेगी।

एनएचपीसी के इस रिकॉर्ड उत्पादन से न केवल संस्था की कार्यक्षमता पर मुहर लगी है, बल्कि राष्ट्रीय ऊर्जा उत्पादन में भी टनकपुर पावर स्टेशन की महत्वपूर्ण भूमिका और मजबूत हुई है। यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें