Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

वर्मा लाइन में पेयजल कार्य बना परेशानी का सबब, सड़क पर फैली मिट्टी से : जनजीवन बेहाल”

Abid Hussain

Wed, Dec 24, 2025

टनकपुर/ वर्मा लाइन क्षेत्र में एसकेसी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पेयजल लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। इस दौरान की गई खुदाई से निकली मिट्टी सड़क पर फैल जाने के कारण पूरे इलाके में कीचड़ फैल गया है, जिससे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर फैली मिट्टी और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और स्कूली छात्रों को रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इस संबंध में एसकेसी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक चौधरी ने बताया कि पेयजल लाइन बिछाने का कार्य जनहित में किया जा रहा है और अस्थायी असुविधा के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क पर फैली मिट्टी को जल्द हटाकर मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ग्रामीणों ने भी उम्मीद जताई है कि कंपनी द्वारा शीघ्र कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन सामान्य हो सके और पेयजल सुविधा का लाभ सभी को मिले। 

Tags :

अधिकारियों की लापरवाही

जरूरी खबरें