राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों को कराया गया योगाभ्यास : कपाल भाती, अनुलोम विलोम सूर्याशन,भुजंगासन,शीर्षशान, यम नियम प्राणायाम आदि योग से छात्र हुए लाभवंतित
टनकपुर/ ठा. श्यामसिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज मे योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के तमाम बच्चों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया जानकारी के अनुसार राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज में 2 यू के (I)कॉय एनसीसी, चम्पावत के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टि 0 कर्नल एन एस नगराकोटी के निर्देश पर जूनियर एवं सीनियर एनसीसी के कैडेट ने योगाभ्यास किया, जिसमे कैडेटो ने कपाल भाती, अनुलोम विलोम सूर्याशन,भुजंगासन,शीर्षशान, यम नियम प्राणायाम आदि योगाभ्यास का प्रयास किया। 
जूनियर डिवीज़न प्रभारी फर्स्ट ऑफिसर एस एस राणा ने कैडेट को योगासान करने के विभिन्न पहलुओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाया एवं सीनियर डिवीज़न प्रभारी एल डी तिवारी ने कैडेट्स को दिन प्रतिदिन के थकान, मानसिक विकार, टेंशन मुक्त, लचीलापन,ब्लड प्रेशर, कॉलोस्टरल आदि को सही करने मे योगा के महत्व पर प्रकाश डाला, साथ ही सभी एनसीसी कैडेट को अपने दैनिक जीवन मे योग को भी अपनाने की बात कही। , योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान कैडेट ऋतिक, सुमित नरियाल, मोहित, खुशाल आदि ने भी योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कैप्टेन एल डी तिवारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Tags :