Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

मनिहारगोठ में मो. शमीम मेमोरियल लेजेंड लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य : शुभारंभ, 30 रन से विजय हुई बरकाती 11 की टीम

Abid Hussain

Tue, Dec 30, 2025

टनकपुर (चंपावत) खेल मैदान मनिहार गोठ में आयोजित मो. शमीम मेमोरियल लेजेंड लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन मुकाबला बरकाती 11 एवं KGN 11 के मध्य खेला गया, जिसमें बरकाती 11 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 रन से विजय प्राप्त की।

टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चंपावत के जिलाध्यक्ष मुवश्शिर अली (गोलू) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा पूरे टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी चंपावत के जिला महामंत्री पूरन सिंह मेहरा एवं जिला मंत्री शशांक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही कई गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी एवं युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुवश्शिर अली ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित किया जा सकता है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भविष्य में भी युवाओं के सर्वांगीण विकास और स्वस्थ समाज निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से समाज को सुसंस्कृत और सभ्य बनाने की दिशा में ऐसे आयोजन मील का पत्थर साबित होंगे।इस मौके पर भाजपा नेता अमजद हुसैन,नजीर हुसैन, नासिर हुसैन उत्तराखंड पुलिस, निर्णायक इसरार हुसैन, समीर मलिक, हिमांशु पांडे, मोहम्मद उस्मान, जावेद हुसैन, कादिर अली, जावेद अली आदि मौजूद रहे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें