Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

धामी सरकार की संवेदनशील सोच: कब्रिस्तान सौंदर्यीकरण व अल्पसंख्यक : कल्याण को लेकर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में अहम चर्चा

Abid Hussain

Sat, Jan 31, 2026

चम्पावत।शुक्रवार को चम्पावत स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल से टनकपुर कब्रिस्तान वक्फ कमेटी के अध्यक्ष शादाब अंसारी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण एवं समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान धामी सरकार द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के विकास एवं कल्याण के लिए संचालित योजनाओं पर सार्थक और सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया। वक्फ कमेटी की ओर से यह मांग रखी गई कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों तक शीघ्र और प्रभावी रूप से पहुँचाया जाए।

अध्यक्ष शादाब अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितों को लेकर गंभीर और संवेदनशील है। कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण से न केवल धार्मिक आस्था को सम्मान मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं भी विकसित होंगी।

उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए धामी सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इन योजनाओं का लाभ और अधिक लोगों तक पहुँचेगा।

इस अवसर पर वक्फ कमेटी के उपाध्यक्ष सरवत जमाल, सचिव वकील अंसारी, कोषाध्यक्ष तोहिद अंसारी तथा सदस्य काशिफ अली भी उपस्थित रहे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें