Thu 27 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

आग की लपटों के बीच प्रशासन बना सहारा, धामी सरकार की तत्परता से पीड़ितो : को राहत की उम्मीद

Abid Hussain

Wed, May 13, 2026

टनकपुर। पूर्णागिरि मेला क्षेत्र स्थित पंचमुखी धर्मशाला के पास देर रात लगी भीषण आग ने गिफ्ट और खिलौनों की कई दुकानों को राख में तब्दील कर दिया। रात करीब 2 बजे हुए इस हादसे में दुकानदारों की मेहनत और रोज़गार जलकर खाक हो गया, लेकिन घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन ने जिस तेजी से मोर्चा संभाला, उसने प्रभावित परिवारों को राहत की उम्मीद दी है।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बिना देरी किए घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके से ही जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। प्रशासन की सक्रियता ने साफ कर दिया कि धामी सरकार आपदा की घड़ी में पीड़ितों को अकेला छोड़ने वाली नहीं है।

नोडल अधिकारी ने मेले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करने के निर्देश भी दिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की टीम लगातार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी नजर आई और भरोसा दिलाया गया कि जल्द राहत देकर उनका कारोबार दोबारा खड़ा करने में हरसंभव मदद की जाएगी।

घटनास्थल पर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, तहसीलदार पिंकी आर्य, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, सभासद दिनेश कुमार नन्हे, अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें