Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बनबसा सीमा चौकी के भ्रमण के दौरान कहा जवानों के समर्पण और कर्तव्य निष्ठा पर हम सभी को है गर्व••

■■ जवानों से मिलकर उनके कुशलक्षेम पूछी तथा जवानों का बढ़ाया हौसला

■■ राज्यपाल के द्वारा एसएसबी कैंप परिसर में किया गया पौधारोपण

रिपोर्ट••• आबिद सिद्दीकी टनकपुर

बनबसा: लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह PVSM,UYSM, AVSM, VSM राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा 57 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी बनबसा का भ्रमण किया गया।

 प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार को राज्यपाल गुरमीत सिंह सपरिवार बनबसा एसएसबी कैंप पहुंचने पर जिलाधिकारी नवनीत पांडे संजीव यादव, उप-महानिरक्षक सीमांत मुख्यालय रानीखेत एवं मनोहर लाल, कमांडेंट, 57 बटालियन एस.एस.बी. एसपी अजय गणपति द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया ।

  भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने एसएसबी व सेना के जवानों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम  पूछी तथा जवानों का हौसला बढ़ाया। 

उन्होंने अधिकारियो एवं जवानों से मुलाकात की तथा जवानों की ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन, जज्बा तथा कार्यशैली को देखकर कहा कि विषम परिस्थितियों में हमारे जवानो द्वारा निस्वार्थ सेवा भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है।  इन जवानों के समर्पण और कर्तव्य निष्ठा पर हम सभी को गर्व है।

 राज्यपाल ने कहा कि इस सीमा क्षेत्र में एक अलग चुनौती है। उन्हें हमेशा अलर्ट रहना होगा। उन्होंने जवानों से उनकी समस्याओं तथा चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली। भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने एसएसबी कैंप परिसर में पौधारोपण भी किया। 

इस दौरान एसएसबी के कमांडेंट मनोहर लाल द्वारा सुरक्षा कार्य व अन्य गतिविधियों के बारे में विभिन्न जानकारी राज्यपाल को दी। उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न प्रकार से एसएसबी को सहयोग किया जाने के संबंध में भी अवगत कराया। जिस पर राज्यपाल द्वारा जिलाधिकारी के द्वारा एसएसबी को सीमा क्षेत्र में किया जा रहे विशेष सहयोग व कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की।

राज्यपाल ने बताया की भारत-नेपाल सीमा पर स्थित SSB के जवानों से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई है। सीमा पर SSB अधिकारियो, जवानों एवं महिला जवानों कि मुस्तैदी देखकर उन्होंने गौरवानित महसूस हुआ है । इस दौरान उन्होंने अपने सेवाकाल के संघर्षो, योगदानो, कठिनाइयों और चुनोतियो को साझा करते हुए सीमा पर तैनात जवानों का हौसला अफजाई किया

Tags :

जरूरी खबरें