Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

ऑपरेशन स्माइल–2026 के तहत गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के : सुपुर्द किया, परिजनों ने किया चंपावत पुलिस का आभार व्यक्त

Abid Hussain

Fri, Jan 16, 2026

चम्पावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के आदेशों के अनुपालन में एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल–2026 के अंतर्गत चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

कोतवाली चम्पावत में पंजीकृत एफआईआर संख्या 12/2025, धारा 140(3) बीएनएस के तहत दर्ज गुमशुदगी के मामले में योगेश चंद्र पुत्र खीला चंद्र, निवासी गूठसरसाड़ी, कोतवाली चम्पावत, को पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

इस सराहनीय कार्य को AHTU टीम चम्पावत द्वारा पूरी संवेदनशीलता, तत्परता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ अंजाम दिया गया। अपने खोए हुए सदस्य को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

चम्पावत पुलिस का यह प्रयास न केवल कानून व्यवस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि समाज के प्रति उनकी संवेदनशील जिम्मेदारी का भी प्रमाण है।

Tags :

चंपावत पुलिस की बेहतरीन सफलता

जरूरी खबरें