Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

बनबसा में CISF का 57वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, NHPC कॉलोनी मे : भव्य परेड, GM जावेद अंसारी ने जवानों की सराहना की

Abid Hussain

Tue, Mar 10, 2026

टनकपुर/बनबसा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का 57वां स्थापना दिवस मंगलवार को NHPC कॉलोनी बनबसा स्थित CISF परेड ग्राउंड में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में अधिकारियों व जवानों ने शानदार परेड प्रस्तुत कर अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत परेड निरीक्षण से हुई। जवानों की सटीक कदमताल और एकरूपता ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को प्रभावित किया। पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा।

समारोह में NHPC के महाप्रबंधक (GM) जावेद अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने CISF के अधिकारियों और जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बल देश की सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत स्तंभ है और हवाई अड्डों, औद्योगिक इकाइयों तथा अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर सहायक कमांडेंट राजेश कुमार ने CISF के इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बल की स्थापना 10 मार्च 1969 को देश की औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा के उद्देश्य से की गई थी।

कार्यक्रम में CISF के अधिकारियों व जवानों के साथ NHPC के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर इंस्पेक्टर नीरज शर्मा, सब इंस्पेक्टर मोहम्मद आमिर, सब इंस्पेक्टर प्रभा शर्मा, एएसआई मोनिका, परवीन गर्ग, वी.के. सिंह, अरविंद चेलकर, गौरव कुमार, आर.पी. सिंह, SSB के एसी जसवंत सेनापति व दिनेश यादव तथा सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल मयंक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जकी अनवर ने किया।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें