Wed 14 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च तकनीकी प्रबंधन संबंधी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी 2024 का 15 से 17 मार्च तक होगा आयोजन 

admin

Fri, Mar 15, 2024

काशीपुर/ वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून एवं ग्लोबल हेल्थ टेक्नो मैनेजमेंट फॉर्म के साथ मिलकर 15 मार्च 2024 से 17 मार्च 2024 तक आयोजन करने जा रहा है। इस संगोष्ठी में समसामयिक विषयों जैसे ड्रग डिजाइन और डिस्कवरी स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटलीकरण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शोध एवं नवाचार डिजिटल ग्रीन कृषि आदि के क्षेत्र में विचार आदान-प्रदान किए जाएंगे । पूरे विश्व से वैज्ञानिक इस संगोष्ठी में भाग लेंगे संगोष्ठी के मूल आधार वीर माधव सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर ओंकार सिंह एवं जीपर काशीपुर के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सक्सेना  हैंइस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में तीन दिनों तक अमेरिका, रूस, जर्मनी, फ्रांस, तुर्की, मलेशिया, इंडोनेशिया, ग्रीस, बेल्जियम, स्लोवेनिया, स्लोवेनिया, ब्रिटेन ,स्वीटजरलैंड, कोरिया आदि विभिन्न देश एवं भारत के कोने-कोने से वैज्ञानिक शिक्षा विद उद्योगपति सरकारी एवं गैर सरकारी संगठन स्वास्थ्य देखभाल विकास और प्रबंधन कौशल विकास के नए आयामो की समीक्षा करेंगे।  इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह  मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने वाले मुख्य वैज्ञानिक माननीय कुलपति किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉक्टर सोनिया नित्यानंद हेल्थ इकोनॉमिस्ट और बिजनेस डेवलपमेंट एक्सपर्ट स्वीटजरलैंड के डॉक्टर ओमर साका अमेरिका से प्रोफेसर डॉक्टर गुंडा जॉर्ज डॉ ओमप्रकाश रसिया से डॉक्टर डीमटरी ग्रीस से प्रोफेसर एथेना जीरोनीकाकी एवं इंग्लैंड से डॉक्टर आरुनी सक्सेना आदि शामिल है।  जीपर काशीपुर जीएचटीएमएफ और वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय रूपी त्रिवेणी के द्वारा आयोजित की जा रही। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण और आवश्यकताओं की पूर्ति बेहतर तरीके से करने के लिए लाभकारी होगी

Tags :

जरूरी खबरें