Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

पूर्णागिरि मेले को देखते हुए रोडवेज कर्मचारियों ने फिलहाल टाला धरना : समस्याओं का समाधान न होने पर 17 मार्च से दी आंदोलन की चेतावनी

Abid Hussain

Sun, Mar 8, 2026

टनकपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, शाखा टनकपुर द्वारा लंबित मांगों को लेकर प्रस्तावित धरना कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी पूर्णागिरि मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

परिषद के शाखा अध्यक्ष कोशल कर्नाटक और शाखा मंत्री पंकज पंत ने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व में धरना कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था, लेकिन पूर्णागिरि मेले के दौरान परिवहन व्यवस्था सुचारु बनाए रखना भी उनकी जिम्मेदारी है। इसलिए जनहित और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए संगठन ने फिलहाल आंदोलन को टालने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन दोबारा 17 मार्च से धरना कार्यक्रम शुरू करने को बाध्य होगा। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन से मांगों के जल्द समाधान की भी अपील की है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें