Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

मैथ विज़ार्ड में रा.प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट की हैट्रिक, तीन वर्षों : से प्रतिभा का परचम

Abid Hussain

Wed, Dec 24, 2025

चौड़ाकोट ( चंपावत ) रा.प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट ने मैथ विज़ार्ड प्रतियोगिता में लगातार तीसरे वर्ष शानदार उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मैथ विज़ार्ड 2025 में विद्यालय की होनहार छात्रा सपना बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। सपना बिष्ट को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं।

इससे पूर्व मैथ विज़ार्ड 2024 में कुणाल राना तथा मैथ विज़ार्ड 2023 में संजना जोशी का राज्य स्तर के लिए चयन होकर विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को सुदृढ़ किया गया। लगातार तीन वर्षों से विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता ने विद्यालय के लिए हैट्रिक का गौरव हासिल किया है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को हार्दिक बधाई दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण पाल सिंह बोहरा एवं सहायक अध्यापक  जहीर अब्बास ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि निरंतर परिश्रम, मार्गदर्शन और अनुशासन से ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम संभव होते हैं।

विद्यालय की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

Tags :

कामयाबी

जरूरी खबरें