Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

शहीद पुत्र की स्मृति में मिनी मैराथन, बनबसा से पाटनी तिराहा तक दौड़ का : आयोजन

Abid Hussain

Wed, Dec 24, 2025

शहीद पुत्र की स्मृति में मिनी मैराथन, बनबसा से पाटनी तिराहा तक दौड़ का आयोजन

बनबसा (चम्पावत)। शहीद रमेश सिंह ऐरी बिष्ट की पावन स्मृति में 26 दिसम्बर 2025 को प्रातः 7 बजे से एक भव्य मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उनकी माता प्राची देवी एवं परिवार के सहयोग से पाटनी तिराहा, बनबसा से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों में खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

मिनी मैराथन में जनपद चम्पावत के स्थायी निवासियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी। पहला वर्ग अंडर-15 वर्ष बालक/बालिका का होगा, जिसमें 1 दिसम्बर 2009 के बाद जन्मे प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। दूसरा वर्ग वरिष्ठ नागरिक पुरुष (85 वर्ष से अधिक) के लिए निर्धारित किया गया है।

प्रतिभागियों के पंजीकरण हेतु आधार कार्ड अथवा हाईस्कूल की मार्कशीट की प्रति अनिवार्य रखी गई है। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 दिसम्बर 2025 है, जिसके लिए व्हाट्सएप के माध्यम से 9449640065 एवं 9760507172 नंबरों पर दस्तावेज भेजे जा सकते हैं। विजेताओं को पुरस्कार वितरण के समय मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

आयोजकों द्वारा पुरस्कार राशि भी घोषित की गई है।

अंडर-15 वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹5000, द्वितीय ₹3000, तृतीय ₹2000, चतुर्थ ₹1000, पंचम ₹700 एवं षष्ठ स्थान पर ₹500 की नगद धनराशि प्रदान की जाएगी। वहीं वरिष्ठ नागरिक वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹6000, द्वितीय ₹5000, तृतीय ₹4000, चतुर्थ ₹3000, पंचम ₹2000 एवं षष्ठ स्थान पर ₹1000 की नगद राशि दी जाएगी।

आयोजन समिति के सदस्य पदम सिंह ऐरी ने बताया कि यह मैराथन शहीद रमेश सिंह ऐरी बिष्ट को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्रभक्ति एवं खेल भावना से जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें