Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

रिपोर्ट: आबिद सिद्दीकी : नाली सफाई, मार्ग मरम्मत व आरबीएम भरान कार्यों को मिली रफ्तार

Abid Hussain

Wed, Jun 10, 2026

मनिहारगोठ। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में सिंचाई विभाग ने मनिहारगोठ क्षेत्र में नाली सफाई, मार्ग मरम्मत एवं आरबीएम भरान के कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर जारी होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और लंबे समय से लंबित मांगों के पूरा होने की उम्मीद जगी है।

बताया जा रहा है कि बरसात के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सिंचाई विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। टेंडर आवंटन के बाद कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारा जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई न होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है, जबकि कई मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। आरबीएम भरान और मार्ग मरम्मत कार्य होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यों को जल्द शुरू कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं से समय रहते निजात मिल सके।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें