Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

जनसुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल: हाईटेंशन लाइन से खतरा, : टनकपुर अस्पताल में रेफर सुविधा पर नाराजगी

Abid Hussain

Tue, Feb 17, 2026

चम्पावत, जनपद चम्पावत के ग्राम सभा मनिहारगोठ में संचालित धौलीगंगा विद्युत परियोजना की हाईटेंशन विद्युत लाइन के झूलते तार स्थानीय ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। बताया गया है कि एक स्थान पर विद्युत तारों की ऊँचाई मानक से कम होने के कारण किसी भी समय करंट से बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

उक्त हाईटेंशन लाइन के नीचे से प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायत भवन को जाने वाला मुख्य मार्ग गुजरता है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, स्कूली बच्चे एवं स्थानीय नागरिक आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात अथवा तेज हवा के दौरान स्थिति और अधिक भयावह हो जाती है।

इस संबंध में पूर्व में भी शासन-प्रशासन को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, किन्तु अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

प्रदेश मंत्री, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड अमजद हुसैन ने जिलाधिकारी चम्पावत से जनहित में तत्काल संज्ञान लेकर विद्युत विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा इस विषय में शीघ्र कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है।

 ¤¤ टनकपुर उपजिला चिकित्सालय में रेफर सुविधा न होने से मरीज परेशान, उच्च केंद्र रेफर व्यवस्था स्थानीय स्तर पर करने की मांग

टनकपुर उपजिला चिकित्सालय में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र (हाई सेंटर) रेफर करने की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध न होने से मरीजों एवं उनके परिजनों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

वर्तमान व्यवस्था के अनुसार मरीजों को रेफर प्रक्रिया के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त समय, आर्थिक व्यय एवं आपातकालीन परिस्थितियों में जोखिम बढ़ जाता है। विशेषकर गंभीर मरीजों के लिए यह प्रक्रिया अत्यंत कष्टदायक साबित हो रही है।

प्रदेश मंत्री, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड अमजद हुसैन ने जिलाधिकारी चम्पावत से मांग की है कि टनकपुर उपजिला चिकित्सालय में ही उच्च केंद्र रेफर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे स्थानीय जनता को राहत मिल सके और आपातकालीन सेवाएं अधिक प्रभावी बन सकें।

उन्होंने कहा कि यदि यह व्यवस्था स्थानीय स्तर पर लागू होती है तो इससे मरीजों का समय, धन और ऊर्जा की बचत होगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें