: न्यूरिया वाले मुल्लाजी महमूद हुसैन का हुआ 95 वर्ष की उम्र में इंतकाल, खबर मिलने पर गणमान्य लोगों ने जताया दुख
admin
Wed, Feb 7, 2024
टनकपुर/ नगर के प्रतिष्ठित न्यूरिया वाले मुल्लाजी महमूद हुसैन का 95 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया। इनके इंतकाल की खबर से क्षेत्र में मातम छा गया। आज दोपहर जोहर की नमाज के बाद लगभग 2:00 बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
प्राप्त समाचार के अनुसार बगीचे तथा सब्जी वाले नाम से फेमस न्यूरिया वाले मुल्लाजी वृद्धावस्था की बीमारियों से जूझ रहे थे। आज बुधवार सुबह उनका इंतकाल हो गया। मुल्लाजी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बेटे मोहम्मद कमर ने बताया कि आज बुधवार दोपहर 2:00 बजे जोहर की नमाज के बाद मनिहारगोठ कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इनके इंतकाल पर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, ग्राम प्रधान आयशा खातून, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमजद भाई ,शाहिद हुसैन ,मस्जिद कमेटी के सदर शफीक उर रहमान, अहमद हुसैन, आबिद हुसैन, फरियाद हुसैन सहित गणमान्य लोगों ने दुख जताया है।

Tags :