Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

10 माह से वेतन नहीं, आंगनवाड़ी वर्करों की आर्थिक हालत बदहाल : शासन से जल्द भुगतान की उठी मांग, सीडीपीओ ने दी राहत भरी जानकारी

Abid Hussain

Wed, Dec 31, 2025

बिजनौर / नई भर्ती के तहत कार्यरत आंगनवाड़ी वर्करों को पिछले 10 माह से वेतन न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। वेतन न मिलने से कई आंगनवाड़ी वर्करों के सामने रोजमर्रा के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और घर चलाने तक का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

नाम न छापने की शर्त पर कई आंगनवाड़ी वर्करों ने बताया कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन लगातार वेतन न मिलने से उनका मनोबल टूट रहा है। उन्होंने शासन से मांग की है कि लंबित मानदेय का भुगतान शीघ्र किया जाए, ताकि वे आर्थिक रूप से राहत महसूस कर सकें।

इस मामले में सीडीपीओ अभिषेक कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि शासन स्तर पर कुछ आंगनवाड़ी वर्करों की अकाउंट डिटेल्स को लेकर तकनीकी समस्याएं सामने आ रही थीं, जिसके चलते भुगतान में देरी हुई। हालांकि अब इन समस्याओं का समाधान कर लिया गया है और जल्द ही सभी पात्र आंगनवाड़ी वर्करों को लंबित वेतन का भुगतान मिलने की प्रबल उम्मीद है।

सीडीपीओ ने भरोसा दिलाया कि विभाग आंगनवाड़ी वर्करों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और भुगतान प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।आंगनवाड़ी वर्करों को अब शासन से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं सभी की निगाहें जल्द होने वाले भुगतान पर टिकी हुई हैं।

Tags :

अधिकारियों की लापरवाही

जरूरी खबरें