Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

प्रशासनिक उपेक्षा से त्रस्त मनिहार गोठ, डीएम को ज्ञापन भेज त्वरित : कार्रवाई की करी मागं,

Abid Hussain

Tue, Dec 23, 2025

■ग्राम प्रधान ने डीएम से की त्वरित हस्तक्षेप की मांग

टनकपुर/ ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में बुनियादी सुविधाओं का हाल बद से बदतर होता जा रहा है। वर्षों से अनदेखी और विभागीय लापरवाही के चलते ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब यह सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि सीधा जान–माल का खतरा बन गया है।

ग्राम प्रधान शहाना खातून ने बीती 10 नवंबर को जिलाधिकारी चम्पावत को प्रार्थना पत्र भेजकर  पंचायत की ज्वलंत समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

समस्याएं जो खतरे की घंटी बन चुकी हैं—

■ पंचायत में कूड़ा निस्तारण का कोई ठोस इंतजाम नहीं, डंपिंग जोन के अभाव में गंदगी फैल रही है।

■ हाई टेंशन ग्रिड पोल नीचे झुका हुआ है, तारों से बार-बार अर्थिंग हो रही है, जिससे कभी भी जानलेवा हादसा हो सकता है।

■ रेलवे अंडरपास में लाइटिंग नहीं, अंधेरे के कारण राहगीरों को भारी परेशानी।

■ फुटपाथ पर लगे बिजली के पोल बाधा बने हुए हैं, दुर्घटनाओं को खुला न्योता।

■मेरा गांव–मेरी सड़क योजना के तहत बनी सड़क आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त, सुरक्षा दीवार ढह चुकी, आवाजाही खतरे में।

■ रोड किनारे फुटपाथ में जलभराव, निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क और घर दोनों प्रभावित।

ग्राम प्रधान शहाना खातून ने दो टूक कहा कि पंचायत की अनदेखी अब बर्दाश्त से बाहर है। यदि समय रहते प्रशासन नहीं जागा, तो इसके परिणाम गंभीर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।

अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासन इन ज्वलंत मुद्दों पर कब तक कार्रवाई करता है, या फिर मनिहार गोठ की जनता यूं ही खतरे के साए में जीने को मजबूर रहेगी।

Tags :

अधिकारियों की लापरवाही

जरूरी खबरें