Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

चम्पावत में पुस्तैनी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, जिलाधिकारी से कार्रवाई : की मागं

Abid Hussain

Tue, Feb 17, 2026

टनकपुर चम्पावत: जनपद चम्पावत के ग्राम मनिहार गोठ निवासी इसहाक हुसैन पुत्र इब्राहीम ने अपनी पुस्तैनी भूमि पर जबरन अतिक्रमण और अवैध रूप से विद्युत मीटर/कनेक्शन लगाए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी चम्पावत को प्रार्थना पत्र सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थी के अनुसार ग्राम कठनौली, तहसील चम्पावत स्थित उनकी पुस्तैनी भूमि, जो खाता संख्या 0018 एवं खसरा संख्या 101942 में श्रेणी (क) की भूमि के रूप में दर्ज है, पर कुछ कथित भू-माफियाओं द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि बिना किसी वैधानिक अनुमति के संबंधित लोगों ने उक्त पुस्तैनी भवन में विद्युत मीटर/कनेक्शन स्थापित कर दिया, जिससे भूमि पर कब्जे की मंशा स्पष्ट होती है।

इसहाक हुसैन ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनकी पुश्तैनी संपत्ति पर अवैध अतिक्रमण कर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जो न केवल उनके अधिकारों का हनन है बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती है। उन्होंने प्रशासन से उत्तराखंड भू-राजस्व एवं प्रचलित विधि प्रावधानों के तहत भूमि की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

मामले की प्रतिलिपि उपजिलाधिकारी चम्पावत, तहसीलदार चम्पावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पावत तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल चम्पावत को भी प्रेषित की गई है, ताकि समन्वित स्तर पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो भविष्य में भूमि विवाद और अधिक गंभीर रूप ले सकते हैं। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस प्रकरण में क्या कदम उठाता है और प्रार्थी को कितनी शीघ्र राहत मिल पाती है।

Tags :

जिला प्रशासन से करी मांग

जरूरी खबरें