Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

शारदा नदी में खनन शुरू स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार : दीपक रजवार ( विधायक प्रतिनिधि)

Abid Hussain

Tue, Jan 6, 2026

टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में सोमवार से विधिवत खनन कार्य का शुभारंभ हो गया। विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने खनन सत्र का उद्घाटन कर कार्य को हरी झंडी दिखाई। चालू सत्र में 3.35 लाख घन मीटर उप-खनिज खनन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो 31 मई तक पूरा किया जाएगा। पहले दिन दो खनन वाहन नदी क्षेत्र में उतारे गए।

डीएसएम मुदित आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 600 खनन वाहनों के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है, जिनमें से सोमवार तक 150 वाहन पंजीकृत हो चुके हैं। वहीं, खनन कार्य के लिए 250 श्रमिक खनन क्षेत्र में पहुंच चुके हैं।

उन्होंने बताया कि खनन अवधि 31 मई तक निर्धारित की गई है। इस दौरान खनन से जुड़े वाहन स्वामियों ने एनएचपीसी द्वारा पुल के पास वसूले जा रहे प्रतिदिन 85 रुपये शुल्क में कुछ कमी किए जाने की मांग भी उठाई है।

खनन शुभारंभ अवसर पर एनएचपीसी के महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) जावेद अंसारी, वन विभाग एसडीओ शालिनी जोशी, शारदा रेंजर सुनील शर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री पूरन मेहरा, शारदा खनन शक्तिमान यूनियन अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महासचिव हसनैन रजा, शारदा खनन ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष अमन ठाकुर, वन विकास निगम के तारा दत्त अटवाल सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और खनन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

खनन कार्य के शुरू होने से जहां स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, वहीं क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने खनन कार्य को नियमों व पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संचालित किए जाने की बात कही है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें