Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

टनकपुर विद्युत उपखंड कार्यालय में नववर्ष का उल्लास, कर्मचारियों ने : मनाया जश्न

Abid Hussain

Fri, Jan 2, 2026

टनकपुर।नववर्ष के अवसर पर विद्युत उपखंड कार्यालय टनकपुर का माहौल पूरी तरह उल्लासमय नजर आया। स्टेशन ऑपरेटर कक्ष सहित कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ नववर्ष का स्वागत किया। इस दौरान संगीत की धुनों पर जमकर डांस हुआ और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष भर की जिम्मेदारियों और चुनौतियों के बीच ऐसे आयोजन आपसी मेल-जोल को मजबूत करते हैं और कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि नए वर्ष में उपभोक्ताओं को और बेहतर, निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में आयोजित इस नववर्ष समारोह ने कार्यालय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और कर्मचारियों के चेहरों पर नई उमंग व उत्साह साफ दिखाई दिया।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें