Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

बनबसा आर्मी कैंटीन में जूता बदलकर ले जाने की घटना, वीडियो सोशल मीडिया : पर हुआ वायरल बना चर्चा का विषय

Abid Hussain

Thu, Feb 19, 2026

बनबसा (चंपावत)। मिली जानकारी के मुताबिक बीते 9 फरवरी को बनबसा स्थित कैंटीन में एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से नया जूता पहनकर पुराना जूता डिब्बे में पैक कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति कैंटीन से नया जूता पहनकर बाहर निकल गया, जबकि पुराने जूते को डिब्बे में पैक कर वहीं छोड़ दिया। जब स्टाफ को इस बात की जानकारी हुई तो सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

कैंटीन प्रबंधन की ओर से सभी पूर्व सैनिकों और संबंधित सदस्यों से अपील की गई है कि यदि उक्त व्यक्ति के संबंध में किसी को कोई जानकारी हो तो कृपया मोबाइल नंबर 8755 33082 पर सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति को कैंटीन की ओर से ₹500 का इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है।

कैंटीन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वीडियो साझा करने का उद्देश्य केवल लोगों को जागरूक करना है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और दोषियों को पकड़ने में सामूहिक सहयोग मिल सके। क्षेत्र के नागरिकों और पूर्व सैनिकों से अपील है कि वे सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

Tags :

कलयुग

जरूरी खबरें