Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

बनबसा में खुला उजाला सिग्नेश हॉस्पिटल का सेहत केंद्र, अब सीमांत : बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

Abid Hussain

Tue, Jun 30, 2026

■■ पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने किया शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में भारत और नेपाल के मरीजों ने लिया परामर्श

बनबसा : देश के प्रमुख मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल समूह उजाला सिग्नेश हॉस्पिटल ने सीमांत नगर बनबसा में अपना नया 'सेहत केंद्र' शुरू कर क्षेत्रवासियों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की नई सौगात दी है। सोमवार को पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने फीता काटकर केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अस्पताल की ओर से निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से पहुंचे मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि कैप्टन भानी चंद ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बनबसा में उजाला सिग्नेश हॉस्पिटल का सेहत केंद्र खुलना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा परामर्श और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि नेपाल के नागरिकों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

अस्पताल के मार्केटिंग सेल्स हेड दुष्यंत सिंह ने उजाला सिग्नेश हॉस्पिटल समूह की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि देशभर में समूह के 28 आधुनिक अस्पताल संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना संस्थान का उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने बताया कि हल्द्वानी स्थित उजाला सिग्नेश अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक मरीजों को अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. गौरव पुरोहित, जनरल फिजिशियन डॉ. प्रदीप कुमार, एनएचपीसी की वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. सुषमा, ऑप्टोमैट्रिस्ट अमित कुमार पाल सहित अन्य विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञों से विभिन्न बीमारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ सत्यजीत, जीडीए स्टाफ अनिता, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव पंकज लेखक, राजेश देऊपा सहित बनबसा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह और निःशुल्क चिकित्सा शिविर को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें