Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

भाजपा कार्यालय टनकपुर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया : साथ ही कार्यक्रम के दौरान बूथ अध्यक्षों का स्वागत कर किया गया सम्मान

Abid Hussain

Tue, Jan 27, 2026

टनकपुर। 26 जनवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, टनकपुर में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया तथा उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में मिष्ठान वितरण कर उत्सव को और भी उल्लासपूर्ण बनाया गया।

इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, रोहिताश अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, हरीश कलोनी, रीता कलखुड़िया, विनोद गड़कोटी, शशांक गोयल, कोमल गिरी, अनीता यादव, नारायण मेहर, विद्या जुकरिया, दीपक, शैलेन्द्र, नीलम कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के बूथ अध्यक्षों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया, जिसमें विशेष रूप से संगीता देवी एवं पूजा शर्मा का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, सेवा और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया

Tags :

गणतंत्र दिवस

जरूरी खबरें