Thu 27 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

आईओसी लॉक से बॉर्डर पर तैनात जवानों को गैस संकट, रोजमर्रा के कार्य : प्रभावित

Abid Hussain

Sat, Apr 4, 2026

चंपावत / बॉर्डर पर ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं जवानों के सामने इन दिनों एक गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। आईओसी द्वारा लगाए गए लॉक के कारण गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे जवानों के दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि खाना बनाने जैसी बुनियादी जरूरत भी अब चुनौती बन गई है, जिससे ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति की गंभीरता को इस बात से भी समझा जा सकता है कि क्षेत्र में इन दिनों पूर्णागिरि मेला संचालित हो रहा है, जहां बाहरी फोर्स की भी तैनाती की गई है। ऐसे में गैस सिलेंडर की कमी के चलते भोजन व्यवस्था पर भी संकट गहराने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय स्तर पर यह मांग उठने लगी है कि शासन-प्रशासन इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए तत्काल समाधान सुनिश्चित करे, ताकि सीमा सुरक्षा में जुटे जवानों और अधिकारियों को राहत मिल सके तथा उनकी ड्यूटी प्रभावित न हो।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें