Tue 13 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

सीएम की विधानसभा में डीएम की सख्ती, बाराकोट तहसीलदार व बनबसा ईओ पर : कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर 1 दिन के वेतन रोकने के दिए निर्देश

Abid Hussain

Wed, Feb 25, 2026

चम्पावत, जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत आयोजित अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। बिना अनुमति प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने पर तहसीलदार बाराकोट तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत बनबसा के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनका एक दिवस का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।

जनपद में जनगणना-2027 के सफल, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए चार्ज अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक और सेन्सस क्लर्क का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन संबंधित दोनों अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के अनुपस्थित पाए गए, जिसे प्रशासन ने गंभीर लापरवाही माना।

जिलाधिकारी  मनीष कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का अत्यंत संवेदनशील एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है, जिसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता, उदासीनता या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों का एक दिन का वेतन आगामी वेतन बिल से आहरित किए जाने के आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को चेतावनी दी कि प्रशिक्षण और सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ सुनिश्चित किया जाए।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें