Wed 26 Aug 2026

ब्रेकिंग

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

सुचना

रिपोर्ट : कुंदन बिष्ट बनबसा : अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

Abid Hussain

Sat, Jul 18, 2026

बनबसा। सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। विद्यालय के सुचारु संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गठित समिति में अभिषेक गोयल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

समिति में रमेश गोयल एवं कैलाश थपलियाल को संरक्षक, सुधा बिष्ट को उपाध्यक्ष, डॉ. जनक चन्द को प्रबंधक, हर्षित गोयल को सहप्रबंधक तथा ललित सिंह कुँवर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा मदन सिंह बोरा, चन्द्रशेखर भट्ट, विजय अग्रवाल, आशीष कुमार गर्ग, भूदेव भट्ट, दीपा चन्द, सरस्वती चन्द, रुचि धस्माना, संदीप पाठक, उम्मेद सिंह नेगी, मनोज कालाकोटी, नितेश वर्मा एवं शिव चन्द को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

नवगठित प्रबंध समिति के गठन पर विद्यालय परिवार ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा, संस्कार और गुणवत्ता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें