Thu 27 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

: मंझेडा गांव के मुख्य मार्ग में फैली गंदगी और नालियों का पानी लगातार गंदगी बने रहने से ग्रामीण हो रहे बीमार

■■ गांव में मजाक बन कर रह गया प्रधानमंत्री का स्वच्छ अभियान ••

नगीना / मझेंडा शकरू ग्राम पंचायत  में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पूरे गांव में गंदगी व कीचड़ और चौक नालियों का पानी रोड पर बहने से लोगों को खासी परेशानी उठाना पड़ रही है।  पानी सड़क पर बहने से कीचड़ हो गया। इस कीचड़ से लोगों को निकलना पड़ रहा है। जिससे आसपास के राहगीरों को गंदे पानी व कीचड़ से काफी दिक्कतें होती हैं। सड़कों पर नाली के किनारे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। 
वार्ड में गंदगी के कारण आए दिन लोग बीमार होते रहते हैं। एक ठीक होता है तो दूसरा बीमार हो जाता है। कई बार सचिव  नंदराम सिंह को बताने के बाद भी  गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होने से ग्रामीण खासे परेशान है।  स्थानीय लोगों ने बताया कि सरपंच सचिव इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणो ने कहा कि कई बार शिकायत की जा चुकी है, मगर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से मेहमानों को भी गंदगी देख कर हैरानी होती है कि सरकार की स्वच्छता मिशन का किस तरह मजाक बनाया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें