Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: अब शहर की तर्ज पर मंझेडा शकरु गांव से भी घर-घर से उठाया जाएगा कूड़ा, शासन से मिला बजट

नगीना/ अब शहर की तर्ज पर  ग्राम पंचायत मंझेडा शकरू में 02 ई-रिक्शा हर दिन सुबह घर-घर से कूड़ा एकत्र करेंगे। इसके लिए शासन से ग्राम सभा में ई-रिक्शा खरीदने के लिए तैयारी कर ली गई हैं। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गांव में बने कूड़ादन में ठोस अपशिष्ट के साथ प्लास्टिक प्रबंधन भी होगा चयनित प्रत्यय ग्राम पंचायत में दो ई रिक्शा की व्यवस्था होगी इसके लिए स्वयं सफाई कर्मचारी कूड़ा एकत्रित करेंगे।

आपको बता दें ग्राम पंचायत मंझेडा शकरु में 15 वार्ड हैं। लेकिन डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने की योजना कभी परवान नहीं चढ़ सकी।  लेकिन इस बार ग्राम प्रधान सायरा बानो की  मेहनत रंग लाई है। कूड़ा इकट्ठा करने के लिए दो ई रिक्शा की खरीदारी की गई है।

अब जल्द ही ई रिक्शा सड़क पर निकलेंगे लोगों में उम्मीद जगी कि अब उनका गांव स्वच्छ रहेगा। ग्राम प्रधान सायरा बानो ने बताया कि दिन भर फैली रहने वाली गंदगी सुबह एकत्रित होने के बाद तुरंत हटा दी जाएगी उन्होंने बताया कि गांव में साफ सफाई के दौरान कचरा सड़क पर इकट्ठा रहता है इसे हटाने के लिए ग्रामीणों से रिक्शा मंगाने की दिक्कत होती थी। ई रिक्शा मिलने से यह समस्या दूर होगी एक वाहन की कीमत 165000 निर्धारित की गई है। शासन ने इसको खरीदने के लिए बजट भेज दिया है। पंचायत सेक्रेटरी नंदराम सिंह ने बताया कि गांव में कूडा एकत्रित केंद्र बनवाने की भी व्यवस्था हो गई है। ग्राम पंचायत में काम शुरू हो गया है अब गांव में कूड़ा हटाने की समस्या खत्म होगी।

Tags :

जरूरी खबरें